नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। छठ का पर्व आते ही भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे पीछे नहीं रहते। इस बार आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने मिलकर एक नया छठ गीत पेश किया है।
यह गीत इतना भावुक है कि इसे सुनने के बाद किसी की आंखों में आंसू आना तय है। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी का नया छठ गीत "छठ व्रत" अब उपलब्ध है। इस गीत में दोनों कलाकार एक ऐसे दंपत्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो संतानहीन हैं। आम्रपाली अपनी छोटी बहन की गोद भराई में जाती हैं, जहां लोग उन्हें मनहूस समझते हैं, क्योंकि उनके आने के बाद उनकी बहन छत से गिर जाती है। इस स्थिति में मां और बच्चे की जान बचाने के लिए आम्रपाली छठी मईया का व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं। इस 10 मिनट के गीत की कहानी दिल को छू लेने वाली है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "दिल को छू लेने वाली कहानी, आम्रपाली और कल्पना की आवाज ने जादू कर दिया…जय छठी मैया।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "जब भी आम्रपाली और निरहुआ साथ होते हैं, कुछ खास होता है, इस बार छठ पर यही गीत बजेगा।"
इस गीत को कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। वर्क फ्रंट पर आम्रपाली दुबे की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ जल्द ही आने वाली हैं। उनकी 'सास बहू और यमराज' और 'मातृ देवों भव' जल्द ही रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के ट्रेलर पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि 'रोजा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
वहीं निरहुआ की 'हमार नाम बा कन्हैया', 'गोवर्धन', 'अजय', 'बलम बड़ा नादान-2', और 'मेरे हस्बैंड की शादी' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्मों में 'पटना से पाकिस्तान-2', 'सात फेरे चार वचन' और एक हॉरर कॉमेडी 'हे राम' शामिल हैं। 'पटना से पाकिस्तान-2' और 'हे राम' की शूटिंग जारी है और जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी।
You may also like
काशी में छोटी दिवाली पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सौ से अधिक आकाशदीप उड़ाए
(अपडेट) जबलपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुआ गौरीघाट
बिहार विधानसभा चुनाव: नामांकन का अंतिम दिन, दिवाली का जश्न
CWC 2025: इंग्लैंड से करीबी हार के बाद टूटीं स्मृति मंधाना, आंखों में छलक आए आंसू
दीपावली पर बॉलीवुड की ये फिल्में बनाती हैं जश्न को खास!